साल 2025 में रिलीज हुई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ अब फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। यह फैसला वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर लिया गया है ताकि दर्शक फिल्म की इमोशनल और म्यूजिकल कहानी को दोबारा महसूस कर सकें। फिल्म के लीड केरेक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा थे, जिन्होंने अपने डेब्यू के साथ ही रातों-रात स्टारडम हासिल किया।
फिल्म की री-रिलीज की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बड़े ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर शो लिस्टिंग्स दिखाई देने लगी हैं। इससे साफ है कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में फिल्म फिर से थिएटर में दिखाई जाएगी।