महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बारामती में हुए हादसे में उनके साथ मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी जान चली गई।
क्रैश से पहले प्लेन के मेन पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था, लेकिन उनके साथ मौजूद कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट...ओह शिट। यह जानकारी बारामती के एक फ्लाइंग स्कूल के एक सोर्स ने भास्कर को दी। नीचे सिलसिलेवार तरीके से जानिए प्लेन क्रैश से ठीक पहले की पूरी कहानी...