भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने राज्य के लोगों के लिए जरूरी जानकारी साझा की है। दरअसल सरकार प्रदेश में राशन कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राशन कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है राज्य में कई लोगों को इसके जरिए सरकार की कई योजनाओं का फायदा मिलता है।
प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के नाम सहित जरूरी चीजें जोड़ने की यह प्रक्रिया एक साल बाद शुरू हुई है। इनमें कई लोगों ने अपने नाम जोड़ने के लिए कुछ समय पहले आवेदन किया था। जिनके नाम अब पात्रता सूची में जोड़े जा रहे हैं। अब तक करीबन आठ लाख लोगों के नाम जोड़े गए हैं। जबकि 7 लाख अन्य लोगों के नाम जुड़ना बाकि है। नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है दरअसल इसका उद्देश्य केवल सही लाभार्थी को ही योजना में शामिल किया जा सके। जिसके बाद उन्हें पात्रता पर्ची दी जाएगी।
सर्वे में जानकारी सामने आई कि प्रदेश में 15 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पते बदले गए हैं। वे वर्तमान में किसी अन्य शहर में रह रहे हैं। इसके अतिरिक्त सूची में कई लोगों की मृत्यु हो गई लेकिन अभी भी उनके नाम जुड़े हैं। सर्वे के बाद जनवरी 2025 से लेकर अभी तक 15 लाख लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई विभाग द्वारा की गई।
वहीं गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे की वर्ग श्रेणी में नाम जुड़वाने वाले सभी लोगों के आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकारें जाएंगे। प्रक्रिया में सरकार की सभी पात्रता पूरी करने वाला व्यक्ति किसी भी जन सुविधा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकता है। याद रहे कि आवेदन के समय पात्र व्यक्ति के पास अपने सभी जरूरी दत्सावेज मौजूद रहे।