छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में रविवार रात सोशल मीडिया को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अंजली साव (35) भिलाई की रहने वाली थी। अंजली इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, जिसे उसके पति पप्पू साव को पसंद नहीं था।
पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी को दंपती में विवाद हुआ। शाम को जब उनके बच्चे ट्यूशन गए, अंजली ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बच्चों के लौटने पर उन्होंने शव देखा और चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अंजली मोहल्ले में सोशल मीडिया एक्टिव रहने के कारण चर्चित थी। 26 जनवरी को उसने अपनी आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली थी। दिसंबर में भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी जान बच गई थी।
[youtube-shorts link="https://www.youtube.com/shorts/wtZRxGhnwGg?feature=share"]
[youtube-video link="https://youtu.be/f2DfQmJFHxA"]