भोपाल। मध्यप्रदेश एक बार फिर देश में वन्यजीव संरक्षण और पुनर्स्थापन का अग्रणी राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है। राज्य में जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना से 8 चीते लाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही असम से जंगली भैंसों को लाकर मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाने की योजना भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। यह पहल राज्य के जैव-विविधता संरक्षण को नई दिशा देगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में चीतों के पुनर्स्थापन, असम से जंगली भैंसे लाने और अन्य वन्य प्राणियों से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रक्रियाओं को लेकर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने सभी आवश्यक स्वीकृतियों और तकनीकी पहलुओं पर सहयोग मांगा।